दिल्ली: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद पुलिस हिरासत में, जामिया में छात्रों के प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे
नई दिल्ली, 23 अक्टूबर - जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिलने पहुंचे कांग्रेस सांसद इमरान मसूद को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उन्हें विश्वविद्यालय में हिरासत में लिया। छात्रों के बीच पहुंचे कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, "जो लोग इस आंदोलन को तोड़ना चाहते हैं, उन्हें समझना चाहिए कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने के लिए हम अपनी जान भी दे देंगे। आखिर पुलिस बल की इतनी तैनाती किस बात के लिए की गई है? मैं तो इन बच्चों से मिलने आ रहा था। फिर इतनी बड़ी संख्या में पुलिस बल क्यों तैनात किया गया है?..."
इमरान मसूद ने आगे कहा, देखिए, हम किसी भी ऐसे नारे का समर्थन नहीं करते, जो भारत को तोड़ने की बात करता हो। हम किसी भी कीमत पर भारत को तोड़ने की बात करने वालों का समर्थन नहीं करते। कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और हमेशा रहेगा। पोस्टर के जरिए इस पूरे आंदोलन को तोड़ने की कोशिश की जा रही है।

