दिलजीत दोसांझ के दिल्ली शो को नहीं मिली मंजूरी

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर - विश्व प्रसिद्ध गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के दिल्ली में होने वाले शो को मंजूरी नहीं मिली है। सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए दिल्ली पुलिस ने अनुमति देने से इनकार कर दिया है। 30 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में यह शो होना था। दिलजीत दोसांझ के ‘ऑरा इंडिया टूर’ (Aura India Tour) का यह पहला शो होने वाला था।

इससे पहले यह कॉन्सर्ट 1 नवंबर को होना था, लेकिन 1984 के सिख नरसंहार की बरसी को लेकर विरोध के चलते इसकी तारीख बदलकर 30 अक्टूबर कर दी गई थी।

#दिलजीत दोसांझ के दिल्ली शो को नहीं मिली मंजूरी