पदकों की बारिश से पांचवें स्थान पर पहुंचा भारत, खाते में आए 12 स्वर्ण समेत 44 पदक


एशियन पैरा गेम्स  प्रवीण कुमार ने रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण
भारत ने एशियाई पैरा गेम्स 2026 में आज के दिन की शानदार शुरुआत की। प्रवीण कुमार ने पुरुषों की टी64 ऊंची कूद में रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण जीता, जबकि आयुष वर्मा ने एफ53 शॉटपुट में बाजी मारी। अनूभव चौधरी और राकेशभाई भट्ट ने कांस्य पदक जीते। बंती ने भी रजत पदक अपने नाम किया।
भारत के स्टार पैरा एथलीट प्रवीण कुमार ने पुरुषों की टी64 ऊंची कूद स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने 2.05 मीटर की छलांग लगाई, जो एशियाई पैरा गेम्स का नया रिकॉर्ड है। प्रवीण ने 2.00 मीटर की ऊंचाई आसानी से पार की और इसके बाद 2.05 मीटर पर भी सफलता हासिल की। हालांकि, वह 2.07 मीटर की ऊंचाई पार नहीं कर सके। भारत के ही बंती ने 1.92 मीटर की छलांग के साथ रजत पदक जीता। उज्बेकिस्तान के तेमुर्बेक गियाजोव 1.86 मीटर के प्रयास के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
अनूभव चौधरी ने 100 मीटर दौड़ में जीता कांस्य
भारत के अनूभव चौधरी ने पुरुषों की टी35 श्रेणी की 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। उन्होंने 12.72 सेकेंड में दौड़ पूरी करके तीसरा स्थान हासिल किया। ईरान के जारे अलीरेजा ने 12.32 सेकेंड के गेम्स रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि अनूभव को कांस्य से संतोष करना पड़ा।

 

 

 


 


 

#एशियन पैरा गेम्स