महाराष्ट्र में दर्दनाक सड़क हादसा: कंटेनर से टकराई कार, 3 चचेरे भाइयों की मौ/त

जलगांव, 19 अक्टूबर - महाराष्ट्र के जलगांव जिले से एक दिल दहला देने वाली बड़ी खबर सामने आई है। जिले के बंभोरी पुल के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे कंटेनर ट्रक से जा टकराई। इस भीषण टक्कर में कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद मृतकों के घरों में मातम पसर गया है और पूरे इलाके में शोक की लहर है।

जानें कैसे हुआ यह हादसा?

मृतकों के भाई सुशील चौधरी ने दुखद जानकारी साझा करते हुए बताया कि ये तीनों आपस में चचेरे भाई थे और अपने किसी दोस्त को छोड़ने के लिए जलगांव आए थे। काम पूरा होने के बाद जब वे वापस अपने घर झुरखेड़ा लौट रहे थे, तभी रास्ते में बंभोरी के पास यह भयानक हादसा हो गया।

जलगांव जिला परिषद सदस्य प्रतापराव गुलाबराव पाटिल ने मृतकों की पहचान पंकज चौधरी, हरीश चौधरी और रवि चौधरी के रूप में की है। उन्होंने बताया कि ये तीनों अपने-अपने परिवारों में इकलौते कमाने वाले मुख्य सदस्य थे और इनकी उम्र 28 से 32 वर्ष के बीच थी। अचानक हुई इस ट्रेजेडी से परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।

#महाराष्ट्र
# सड़क हादसा
# कंटेनर
# कार