अमरदीप सिंह ग्रेवाल को ईडी ने किया रिहा, अगले हफ्ते होगी पूछताछ
दिल्ली, 17 अक्टूबर- कथित रिश्वत मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से अमरदीप सिंह ग्रेवाल से अगले हफ्ते पूछताछ की जाएगी। जानकारी के अनुसार, शनिवार, 17 अक्टूबर को ग्रेवाल को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) पर हिरासत में लिया गया था। हालांकि, शुरुआती पूछताछ के बाद उन्हें शाम के समय छोड़ दिया गया।
सूत्रों के मुताबिक, ईडी (ED) ने अब ग्रेवाल को अगले हफ्ते दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय में पेश होने के लिए समन जारी किया है, जहां उनसे कथित रिश्वत मामले के संबंध में पूछताछ की जाएगी।
#अमरदीप सिंह ग्रेवाल को ईडी ने किया रिहा
# अगले हफ्ते होगी पूछताछ

