11 छात्राओं से यौन उत्पीड़न का आरोप: कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम दिल्ली रवाना, बोले- न्याय होकर रहेगा
इंफाल, 15 अक्टूबर - कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम गुरुवार, 15 अक्तूबर को मणिपुर के इंफाल से दिल्ली के लिए रवाना हुए। उन्हें जेएनयू में यौन उत्पीड़न के आरोपों से जुड़े मामले में पुलिस ने समन भेजा है। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को उनके आवास के बाहर नोटिस भी चस्पा किया था। दिल्ली रवाना होने से पहले अकोइजम ने कहा कि वह अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे और न्याय होकर रहेगा। उन्होंने अपनी लड़ाई को सिर्फ अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों तक सीमित नहीं बताया, बल्कि अपने समुदाय के दशकों के दुख और अन्याय का मुद्दा भी उठाया।
अकोइजम ने कहा, 'मैं पुलिस के समन की वजह से वहां जा रहा हूं। चिंता मत कीजिए, न्याय होकर रहेगा। यह उन सभी अन्यायों को दूर करने की शुरुआत है, जिनका सामना मेरे लोगों ने दशकों से किया है। अन्याय के खिलाफ लड़ने की यह शुरुआत है और न्याय होकर रहेगा।

