इमरान खान: बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख करेंगे अभिनेता, मुंबई पुलिस से मिला था भारत छोड़ने का नोटिस
मुंबई, 15 अक्टूबर - बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान को मुंबई पुलिस ने भारत छोड़ने का नोटिस भेजा है। इस मामले में एक नया अपडेट आया है। अभिनेता के वकील का कहना है कि उन्हें देश छोड़ने के लिए जारी किए गए नोटिस के खिलाफ वह बॉम्बे हाई कोर्ट जाएंगे। अभिनेता ने बीते दिनों मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन में हिस्सा लिया था।
बता दें कि इमरान खान ने हाल ही में मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। इस मामले में मुंबई पुलिस ने उन्हें 28 अक्तूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस भेजा है। उनके ऊपर इमिग्रेशन एक्ट की संबंधित धारा के तहत भारतीय नागरिक ना होते हुए भी भारत में इस तरह के प्रदर्शन में शामिल होने के आरोप में करवाई की गई है।
इस मामले में इमरान खान के वकील ने कहा 'उन्हें देश छोड़ने के लिए जारी किए गए नोटिस के खिलाफ वह बॉम्बे हाई कोर्ट जाएंगे। नियम ओसीआई (ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया) कार्डधारकों को किसी विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने से नहीं रोकते हैं।'

