हम सभी जानते हैं कि राहुल गांधी एक ऐसे नेता प्रतिपक्ष हैं जो कि अराजक हैं- गौरव भाटिया 

दिल्ली, 15 अक्टूबर - भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा, "हम सभी जानते हैं कि राहुल गांधी एक ऐसे नेता प्रतिपक्ष हैं जो कि अराजक हैं... संविधान को पढ़िए और प्रदर्शन करना आपका मौलिक अधिकार है लेकिन क्या प्रदर्शन का अधिकार अपनी सीमाएं पार करके किसी भी स्थान पर करना है?... प्रदर्शन करने के लिए प्रदर्शन स्थल होते हैं और वह शांतिपूर्ण तरीके से किया जाता है जिसके लिए हमें पहले ही इजाजत लेनी होती है... 10-11 तारीख को कांग्रेस और राहुल गांधी ने कहा कि हम प्रदर्शन करते हुए सर्वोच्च न्यायालय जाएंगे। हम पूछना चाहते हैं कि यह क्या बात हुई। यह न्याय का मंदिर है और यहां भीड़तंत्र नहीं चलेगा। 

#राहुल गांधी
# गौरव भाटिया