आज राहुल गांधी के आवास पर होगी विपक्षी नेताओं की बैठक
नई दिल्ली, 13 अक्टूबर- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज INDIA ब्लॉक के सांसदों, सिविल सोसायटी के सदस्यों और छात्र संगठनों को चाय पर आमंत्रित किया है। सूत्रों के मुताबिक, यह कार्यक्रम नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर आयोजित होगा।
जानकारी के अनुसार, INDIA ब्लॉक के नेताओं की आज दोपहर एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस भी होगी। इसके बाद राहुल गांधी के 5, सुनहरी बाग रोड स्थित आवास पर चाय पार्टी का आयोजन किया जाएगा।
निमंत्रण पत्र में कहा गया है कि लोकतंत्र बचाओ मार्च और याचिका जमा करने की प्रक्रिया के बाद INDIA ब्लॉक के नेता संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसके बाद चाय पार्टी होगी।
राहुल गांधी ने विपक्षी नेताओं को मंगलवार, 13 अक्टूबर को शाम 4 बजे अपने नई दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचने का निमंत्रण दिया है।

