शहीदों के परिवारों के साथ हमेशा खड़ी है पंजाब सरकार - CM मान
चंडीगढ़, 13 अक्टूबर- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ड्यूटी के दौरान शहीद हुए एएसआई इकबाल सिंह के परिवार को आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर एएसआई इकबाल सिंह की बहादुरी और जज्बे को सलाम किया। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पंजाब सरकार शहीद के परिवार के साथ खड़ी है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि परिवार को सम्मान के तौर पर पंजाब सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपये की एक्स-ग्रेशिया राशि दी जाएगी। इसके अलावा, HDFC बैंक की ओर से 1 करोड़ रुपये की बीमा राशि का चेक भी दिया जाएगा।
भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार अपने शहीदों और उनके परिवारों की हर संभव मदद करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए अरदास भी की।
#शहीदों के परिवारों के साथ हमेशा खड़ी है पंजाब सरकार - CM मान

