मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (उपमा डागा पार्थ) - मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन की ओर से सुप्रीम कोर्ट तक मार्च किया जा रहा है। इसे लेकर INDIA गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ चौराहे पर मौजूद है।

राहुल गांधी अभी तक यहां नहीं पहुंचे हैं। वह दोपहर 3 बजे सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेंगे। इससे पहले उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें सभी को मार्च में शामिल होने का आह्वान किया।

वहीं, दिल्ली पुलिस की ओर से मार्च को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

#मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च