इंडिया ब्लॉक के मार्च से पहले राहुल ने केंद्र सरकार पर कई आरोप लगाए
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर - राहुल गांधी इंडिया ब्लॉक के मार्च से पहले इंदिरा भवन में लोगों को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान राहुल ने केंद्र सरकार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने मोदी सरकार पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बचाने का आरोप लगाया। कहा कि सरकार बहुत बड़ी गलती कर रही है। इंडिया गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करने की योजना से पहले राहुल गांधी ने कहा कि यह जनता बनाम मोदी, शाह और ज्ञानेश की लड़ाई है।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आगे कहा कि लोगों को दिल्ली आने से रोका जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरी दिल्ली को किले में बदल दिया गया है और हर तरफ पुलिसकर्मी तैनात हैं। राहुल ने कहा कि दिल्ली में 20 से 30 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती से पता चलता है कि सरकार ज्ञानेश कुमार को बचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली पुलिस के करीब 50 फीसदी कर्मचारी उनसे सहमत हैं और कह रहे हैं कि वह जो कर रहे हैं, वह सही है।

