देश में तानाशाही जैसे हालात:अरविंद केजरीवाल


नई दिल्ली, 10 अक्टूबर - आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह आपातकाल से भी बदतर है। अब यह साफ हो गया है कि हम मोदी के शासन में पूरी तरह तानाशाही के दौर में जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीजेपी नेताओं को सीधे फ्लाइट से गिरफ्तार करना सरकार के अभूतपूर्व डर को दर्शाता है।
केजरीवाल के कहा 'प्रधानमंत्री मोदी को साफ पता है कि उन्होंने चुनाव में वोटों की चोरी करके जीत हासिल की है। अब वह लोकतंत्र को पूरी तरह कुचलकर अपनी इस कथित धांधली को बचाने पर तुले हुए हैं। ज्ञानेश कुमार को पद से हटना चाहिए, लेकिन मोदी को भी जाना चाहिए।'

#अरविंद केजरीवाल