यमुनानगर :डेयरी शॉप में लगी भी.षण आग, लाखों रुपए का नुकसान

यमुनानगर के प्यारा चौक स्थित एक डेयरी शॉप में शनिवार सुबह अचानक आग लग गई। शटर के पास उठी आग की चिंगारियों ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आग की लपटें दूसरी मंजिल तक पहुंच गईं। राहगीरों की सूचना पर दुकान मालिक ने फायर ब्रिगेड को बुलाया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से आसपास की दुकानों को भी आंशिक नुकसान हुआ। शुरुआती तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। दुकान मालिक के अनुसार, आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

#यमुनानगर