सोलन में चलती कार में लगी आग
सोलन, 10 अक्टूबर सोलन में नौणी से धारों की धार रोड पर क्लोड गांव के पास एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए, जिनमें एक छोटा बच्चा भी शामिल था। जानकारी के अनुसार कार मालिक ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और दमकल केंद्र को दी, लेकिन अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचते उससे पहले ही कार पूरी तरह जलकर राख हो गई।
गनीमत रही कि कार सवार लोग समय रहते बाहर निकल गए। अगर देर होती तो बड़ा हादसा हो सकता था और पूरा परिवार खत्म हो सकता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
#सोलन

