हिमाचल ;रामपुर बस हादसा एक की मौ.त
रामपुर बुशहर: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार, बस स्नेही से रामपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बस सड़क से करीब 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरी।
हादसे के समय बस में लगभग 20 यात्री सवार थे। दुर्घटना में दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य यात्रियों को भी चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य में मदद की। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#हिमाचल ;रामपुर बस हादसा एक की मौ.त

