पीर निगाह के पास श्रद्धालुओं से भरा मोटरसाइकिल कार्ट पलटा, 3 वर्षीय बच्चे और दादी की मौ.त, 6 घायल
ऊना : कपूरथला जिले से ऊना के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीर निगाह में माथा टेकने आए श्रद्धालुओं का मोटरसाइकिल कार्ट हादसे का शिकार हो गया। पीर निगाह के नजदीक ब्रेक फेल होने के कारण मोटरसाइकिल कार्ट पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में तीन वर्षीय बच्चे और उसकी दादी की मौत हो गई, जबकि परिवार के छह अन्य सदस्य घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, एक ही परिवार के आठ सदस्य पंजाब के कपूरथला जिले से पीर निगाह में माथा टेकने आए थे। इसी दौरान धार्मिक स्थल के नजदीक अचानक मोटरसाइकिल कार्ट के ब्रेक फेल हो गए, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक तीन वर्षीय बच्चे और उसकी दादी की जान चली गई। वहीं, बच्चे के माता-पिता सहित चार अन्य बच्चे घायल हो गए।
#पीर निगाह

