तेज़ रफ़्तार मिनी कूपर कार की टक्कर में स्कूटर सवार तीन युवाओं की मौ.त
कोच्चि (केरल), 12 अक्टूबर (PTI): पुलिस ने सोमवार को बताया कि नेडुम्बसेरी के पास एक तेज़ रफ़्तार मिनी कूपर कार की टक्कर से स्कूटर सवार तीन युवाओं की मौत के मामले में तीन और लोगों को आरोपी बनाया गया है।
यह हादसा रविवार तड़के करीब 2 बजे हुआ, जब एक तेज़ रफ़्तार मिनी कूपर कार ने तीन युवाओं को ले जा रहे स्कूटर को टक्कर मार दी।
घटना के तुरंत बाद कोच्चि के रहने वाले सुहैल को गिरफ़्तार कर लिया गया, जो कथित तौर पर शराब के नशे में कार चला रहा था।
पुलिस ने बताया कि सुहैल की माँ ने उसे यह लग्ज़री कार जन्मदिन के तोहफ़े में दी थी और कई बार उसकी कार की रफ़्तार 200 किलोमीटर प्रति घंटे से ज़्यादा होने के वीडियो भी सामने आए थे।
पुलिस ने बताया कि रविवार को उसके दोस्त निनाव को भी हिरासत में ले लिया गया।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि कार में अमीर और जोएल नाम के दो और लोग भी सवार थे।
अधिकारियों ने बताया कि वे कथित तौर पर हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल से भाग गए थे और बाद में स्थानीय पुलिस की मदद से अलाप्पुझा से उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

