मुख्य चुनाव आयुक्त को पद पर बने रहने का कोई हक नहीं - सचिन पायलट

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर - INDIA गठबंधन के विरोध मार्च पर कांग्रेस के पंजाब प्रभारी सचिन पायलट ने कहा, "आज पूरा देश सड़कों पर है। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में देशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता यहां एकत्रित हुए हैं। हम सभी की सिर्फ एक ही मांग है कि सुप्रीम कोर्ट हमारी बात सुने।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने जो किया है, वह गैरकानूनी और असंवैधानिक है। उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना होगा। हमारी ओर से पेश किए गए 'वोट चोरी' के सबूत यह साबित करते हैं कि हमें इस देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ाई लड़नी पड़ेगी।

हम शांतिपूर्ण और गांधीवादी तरीके से अपनी बात रखना चाहते हैं, लेकिन पुलिस युवाओं की पिटाई कर रही है। नेताओं को जेलों में बंद किया जा रहा है। यह गलत है। मुझे लगता है कि सुप्रीम कोर्ट को हमारी बात सुननी चाहिए, ताकि उचित कदम उठाए जा सकें।

मुख्य चुनाव आयुक्त को इस पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। यह सरकार अपना बचाव करने के लिए पुलिस को आगे कर रही है।"

#मुख्य चुनाव आयुक्त को पद पर बने रहने का कोई हक नहीं - सचिन पायलट