24 घंटे की हिरासत के बाद रिहा हुए CJP के शीर्ष नेता: आज दोपहर 2 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर - दिल्ली में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पहुंचे 'कॉकरोच जनता पार्टी' के शीर्ष नेतृत्व की रिहाई के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। लगभग 24 घंटे तक पुलिस हिरासत में रहने के बाद पार्टी के तीनों प्रमुख नेताओं संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को 11 अक्टूबर (रविवार) सुबह रिहा कर दिया गया। रिहाई के तुरंत बाद पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने आज दोपहर ठीक 2:00 बजे एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने की घोषणा की है जिसमें वे पुलिस कार्रवाई अपनी नजरबंदी और भावी राजनीतिक रणनीति का खुलासा करेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार CJP नेताओं को 10 अक्टूबर को दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतरते ही पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया था। वे दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल होने आए थे। सुरक्षा और कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी और एयरपोर्ट से ही नेताओं को उठाकर अज्ञात स्थान/हिरासत में भेज दिया था।

#CJP Leaders
# Released
# Abhijit Dipke
# Sourav Das Ashutosh
# Ranka Detention