दिल्ली में ट्रैफिक को लेकर सख्त पाबंदियां

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर - यातायात पुलिस के अनुसार शंकर रोड-वंदे मातरम टी-प्वाइंट, धौला कुआं फ्लाईओवर, झंडेवालान, पंचकुइयां, मंडी हाउस, गुरु नानक चौक, मिंटो रोड-डीडीयू मार्ग, चेम्सफोर्ड रोड, लोधी रोड फ्लाईओवर और नीला गुंबद के आसपास यातायात प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा मदरसां टी-प्वाइंट, सम्राट होटल राउंडअबाउट, सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग क्रॉसिंग, भीकाजी कामा प्लेस, मोती बाग फ्लाईओवर, रिंग रोड-सेंट मार्टिन मार्ग टी-प्वाइंट, अशोका रोड-जंतर मंतर रोड, विंडसर पैलेस, टॉलस्टॉय-जनपथ क्रॉसिंग और रेल भवन के आसपास भी डायवर्जन लागू किया जा सकता है। कनॉट प्लेस, बाराखंभा रोड, गोल डाकखाना, पटेल चौक, आरएमएल अस्पताल और संसद मार्ग से जुड़े मार्गों पर भी आवाजाही प्रभावित होने की आशंका है। 

#दिल्ली में ट्रैफिक पर सख्त पाबंदियां