जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले दिल्ली पुलिस की चेतावनी
नई दिल्ली, 9 अक्टूबर - दिल्ली पुलिस ने कल (शनिवार) जंतर-मंतर पर संभावित प्रदर्शन को लेकर एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कड़ी चेतावनी दी है। पुलिस ने साफ किया है कि सार्वजनिक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोपरि है। प्रशासन ने पिछले प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा और पुलिसकर्मियों पर हमलों का हवाला देते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
दिल्ली पुलिस ने याद दिलाया कि जुलाई में जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान केवल एक दिन की अनुमति दी गई थी, लेकिन भीड़ करीब एक महीने तक डटी रही।
#दिल्ली पुलिस

