दिल्ली - रिहायशी इमारत गिरने से 7 घायल

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर- आज दोपहर नई सीमापुरी के ईदगाह मछली मंडी के पास एक रिहायशी इमारत गिर गई। दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के नई सीमापुरी इलाके के ई-ब्लॉक में स्थित इमारत नंबर ई-401 के गिरने की सूचना मिली थी।

करीब 25 वर्ग गज के प्लॉट पर बनी यह इमारत गिर गई, जिससे साथ लगती दो इमारतों को भी आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा। प्रभावित क्षेत्र से 7 घायल लोगों को बाहर निकाला गया है, जिनमें करीब 3 साल का एक बच्चा भी शामिल है। पुलिस की ओर से बचाव और राहत कार्य जारी हैं।

#दिल्ली - रिहायशी इमारत गिरने से 7 घायल