135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरिएट लाइब्रेरी की शिफ्टिंग पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर - देश की सबसे पुरानी और ऐतिहासिक लाइब्रेरियों में शुमार दिल्ली स्थित सेंट्रल सेक्रेटेरिएट लाइब्रेरी को दूसरी जगह स्थानांतरित करने के प्रस्ताव पर देश की सर्वोच्च अदालत ने कड़ा रुख अपनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने 135 साल पुरानी इस प्रतिष्ठित लाइब्रेरी को शिफ्ट किए जाने की खबरों पर स्वतः संज्ञान लिया है। इस ऐतिहासिक लाइब्रेरी में 8.5 लाख से अधिक दुर्लभ किताबें, सरकारी दस्तावेज, गजट और पांडुलिपियां मौजूद हैं।

#Supreme Court
# Suo Motu Central Secretariat Library
# Delhi Relocation Central Vista Project