जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा की तारीख बदली, आरआरबी ने जारी किया संशोधित कार्यक्रम
नई दिल्ली, 2 अक्टूबर - रेलवे भर्ती बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर भर्ती की परीक्षा तिथियों में संशोधन किया है। भर्ती के पुराने नोटिस में इस परीक्षा की संभावित तारीख 27, 28 और 30 अक्तूबर 2026 बताई गई थी, जोकि अब संशोधित कर दी गई है। ताजा नोटिस के मुताबिक, आरआरबी जेई 2026 भर्ती के प्रथम चरण की परीक्षा अब 27 और 28 अक्तूबर 2026 को होगी। इस भर्ती में कनिष्ठ अभियंता, डिपो सामग्री अधीक्षक तथा रासायनिक एवं धातुकर्म सहायक के विभिन्न पद शामिल हैं।
#जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा

