दुबई के 'हीरो' बहादुर कैप्टन स्मित मच्छार को मैं नमन करता हूं:गवर्नर शिव प्रताप शुक्ला
हैदराबाद | तेलंगाना के गवर्नर शिव प्रताप शुक्ला ने फ्लाई दुबई के 'हीरो' बहादुर कैप्टन स्मित मच्छार पर कहा, कई यात्रियों को बचाने का काम किया। घायल अवस्था में होने के बावजूद भी उन्होंने जहाज को गिरने से बचाया। अपनी जान की परवाह नहीं की। मैं उनके स्वस्थ जीवन की भी कामना करता हूं। कई कैप्टन के भी विचार को मैंने सुने। इसे सभी लोगों ने आश्चर्यजनक माना... उन्होंने भारत का नाम बढ़ाने का काम किया है। निश्चित रूप से ये कहा जा सकता है कि न केवल इजराइल बल्कि एविएशन के इतिहास में उस कैप्टन ने एक अद्भुत काम किया है। मैं उन्हें नमन करता हूं और उनके स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।"
#दुबई

