अदालत ने घृणास्पद भाषण मामले में तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा को मिली अंतरिम सुरक्षा बढ़ाई


कलकत्ता , 1 अक्टूबर - कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कथित घृणास्पद भाषण के एक मामले में तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा को दंडात्मक कार्रवाई से मिली अंतरिम सुरक्षा अगले वर्ष 29 जनवरी तक बढ़ा दी।
पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से पेश महाधिवक्ता सुरोजित नाथ मित्र ने अदालत में एक रिपोर्ट दाखिल की, जिसमें कहा गया कि मोइत्रा 14 अगस्त को नादिया जिले के होगल बेरिया थाने में पेश हुईं और उन्होंने पहले दिए गए निर्देश के अनुसार जांच अधिकारियों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दिए।

#कलकत्ता