दिल्ली मेट्रो अपडेट: प्रदर्शन के चलते बंद किए गए स्टेशन अब खुले

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर - दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने बताया कि दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार अब खोल दिए गए हैं। सभी मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही सामान्य हो गई है। नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर इंटरचेंज की सुविधा भी उपलब्ध है।
दरअसल, शुक्रवार को जंतर-मंतर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) के खिलाफ प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों से कुछ मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद कराए थे। अब इन सभी स्टेशनों को यात्रियों के लिए खोल दिया गया है।

#दिल्ली मेट्रो