'दृश्यम 3' की दमदार शुरुआत, बनी अजय देवगन की सबसे बड़ी ओपनर
नई दिल्ली, 2 अक्टूबर - अजय देवगन, तब्बू और जयदीप अहलावत अभिनीत फिल्म 'दृश्यम 3' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आज शुक्रवार को आखिरकार यह सिनेमाघरों में सज गई है। जानिए फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन।
फिल्म 'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में भी जमकर बिक्री हुई थी। वैसे भी ये अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म थे, जिसका अंत जानने के लिए फैंस भी बेकरार थे। आज रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों से वैसी ही प्रतिक्रिया मिली, जैसा अनुमान लगाया जा रहा था।
फिल्म ने ओपनिंग डे पर शानदार शुरुआत की है। इसने अब तक खबर लिखे जाने तक 66.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। बता दें कि इसके आंकड़ों में अभी और बढ़ोतरी होगी।
#दृश्यम 3
# अजय देवगन

