संजय राउत का ज्ञानेश कुमार पर निशाना, बोले- जंतर-मंतर इन मुंबई! सीजन 2, ज्ञानेश को जाना ही होगा
नई दिल्ली, 2 अक्टूबर - शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘मुंबई में जंतर-मंतर! सीजन 2। ज्ञानेश को जाना ही होगा! उन्हें यह बात समझनी होगी।’ राउत ने अपनी पोस्ट में चुनाव आयोग और प्रधानमंत्री कार्यालय को भी टैग किया। उनका यह बयान ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मुंबई के शिवाजी पार्क में हो रहे सीजेपी के प्रदर्शन के बीच आया है।
#संजय राउत

