जनता ने आपसे बहुमत वापस ले लिया फिर भी आप नहीं सुधर रहे : संजय राउत


नई दिल्ली, 27 सितम्बर - शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा, "जिस पार्टी में देश भर के भ्रष्टाचारियों को आश्रय दिया जाता है वो पार्टी कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है इसलिए वहां के मुख्यमंत्री के खिलाफ गवर्नर का दबाव बनाकर, कार्रवाई की बात कर रही है। यह गलत है। आपने दिल्ली के मुख्यमंत्री को जेल में डाला, झारखंड के मुख्यमंत्री को जेल में डाला। जनता ने आपसे बहुमत वापस ले लिया फिर भी आप नहीं सुधर रहे हैं... भाजपा के जो मुख्यमंत्री थे बी.एस. येदियुरप्पा उन पर कौन से घोटालों के आरोप नहीं थे?... शुरुआत बी.एस. येदियुरप्पा से करनी चाहिए बाद में सिद्धारमैया के साथ न्याय-अन्याय की बात होगी।"