सुबह- सुबह कांपी इंडोनेशिया की धरती, भूकंप के तेज झटके से दहशत में आए लोग
जकार्ता, 4 अक्टूबर - रविवार तड़के इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटकों से धरती कांप उठी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.2 दर्ज की गई है। भूकंप का यह झटका भारतीय समयानुसार सुबह 5 बजकर 7 मिनट पर महसूस किया गया जिसका केंद्र जमीन से केवल 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। रविवार सुबह जब भूकंप के झटके आए उस समय अधिकांश लोग अपने घरों में सो रहे थे या सुबह की तैयारी कर रहे थे। अचानक जमीन हिलने और इमारतों में कंपन महसूस होते ही लोगों में हड़कंप मच गया। दहशत के मारे लोग तुरंत अपने घरों, सोसायटियों और इमारतों से निकलकर खुले मैदानों और सड़कों की ओर भागे। अचानक मची अफरा-तफरी से चारों तरफ डर का माहौल बन गया।
#सुबह- सुबह कांपी इंडोनेशिया की धरती
# भूकंप के तेज झटके से दहशत में आए लोग

