दुबई के क्राउन प्रिंस ने पायलट समित मच्छार से की मुलाकात
दुबई, 3 अक्टूबर (एजेंसी)- दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने भारतीय पायलट समित मच्छार से मुलाकात की। यह पायलट शहर के एक अस्पताल में उपचाराधीन है। मुलाकात के बाद, क्राउन प्रिंस ने पायलट के लिए अपनी ‘पूरी प्रशंसा और सम्मान’ जाहिर किया।
उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा कि हमारी ओर से और देश के नेतृत्व की ओर से उनके लिए पूरी प्रशंसा और सम्मान है। हमें गर्व है कि वह हमारी टीम का हिस्सा हैं, हमारे देश की कहानी का हिस्सा हैं और उस विरासत का हिस्सा हैं, जिसका यू.ए.ई. प्रतिनिधित्व करता है।
#दुबई के क्राउन प्रिंस ने पायलट समित मच्छार से की मुलाकात

