AICC मुख्यालय में ‘वंदे मातरम्’ गाने के दौरान कथित घटना से जुड़ी शिकायत की जांच जारी - दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, 17 अगस्त - दिल्ली पुलिस के अनुसार, 15 अगस्त 2026 को AICC मुख्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में ‘वंदे मातरम्’ गाने के दौरान हुई कथित घटना से संबंधित शिकायत की जांच की जा रही है।
बता दें कि कांग्रेस के स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ गाए जाने के दौरान जानबूझकर व्यवधान डालने/परेशान करने के आरोपों को लेकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ अधिवक्ता शुभ शर्मा द्वारा नई दिल्ली के आई.पी. एस्टेट पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है और मामले से जुड़े तथ्यों की पुष्टि की जा रही है।
#AICC मुख्यालय में ‘वंदे मातरम्’ गाने के दौरान कथित घटना से जुड़ी शिकायत की जांच जारी - दिल्ली पुलिस

