लखीसराय के अशोकधाम की घटना पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया दुख

पटना, 17 अगस्त - बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लखीसराय के प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में हुई घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। अशोकधाम में भगदड़ जैसी स्थिति बनने से 7 लोगों की मौत होने की खबर है।

मुख्यमंत्री ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। हादसे में कई लोगों के घायल होने की भी सूचना है। घटना के बाद प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर राहत एवं जांच कार्य में जुटी हुई हैं।

हादसे की वास्तविक वजह को लेकर जांच जारी है और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

 
#लखीसराय के अशोकधाम की घटना पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया दुख