राजस्थान के झालावाड़ में दर्दनाक हादसा: दरगाह के पास ढलान पर बेकाबू हुई बस ने 9 को रौंदा

झालावाड़, 16 अगस्त - झालावाड़ जिले के भीमसागर के नजदीक धार्मिक स्थल पातलापीर पर शनिवार रात एक निजी बस की चपेट में आने से बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में कुल नौ लोग प्रभावित हुए, जिनमें तीन लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति की खानपुर अस्पताल में, जबकि दो लोगों की झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में मौत हुई है। अन्य घायलों का झालावाड़ और खानपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद एक व्यक्ति की खानपुर अस्पताल में मौत होने पर आठ घायलों को झालावाड़ रेफर किया गया था। यहां दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि दो लोगों की मौत होने के बाद उनके शव मोर्चरी में रखवाए गए हैं। चार घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों के शवों का आज पोस्टमार्टम किया जाएगा।

 
#राजस्थान
# झालावाड़