बाजपुर में भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे बंद, पहाड़ी दरकने से सिमली-ग्वालदम NH भी ठप, सैकड़ों यात्री फंसे

चमोली, 16 अगस्त - बदरीनाथ हाईवे चमोली बाजार के समीप बाजपुर में अवरूद्ध हो गया है। हाईावे पर चट्टान से भारी मात्रा में मलबा आ गिरा। यहां रह रहकर चट्टान से भूस्खलन हो रहा है।
हाईवे के दोनों ओर से बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब के यात्री व लोकल सवारियां फंसी हुई हैं। वहीं, बीएड की प्रवेश परीक्षा सुबह 11 बजे से हाेनी है, ऐसे में हाईवे बंद होने से अभ्यर्थी भी परेशान हैं।
पहाड़ में लगातार हो रही बारिश आफत बनी हुई है। नारायणबगड़ और नलगांव के बीच अचानक विशालकाय चट्टान खिसककर सड़क पर आ गिरी, जिससे सिमली-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-109) यातायात के लिए पूरी तरह बंद हो गया है।

 
#बाजपुर
# भूस्खलन