यूपी से दिल्ली आने वाली 70 ट्रेनें रद्द: हमसफर, राजधानी समेत कई निरस्त
प्रयागराज, 9 अक्टूबर - दिल्ली में 10 अक्तूबर को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के कारण रेलवे ने एनसीआर जोन से गुजरने वाली 70 से अधिक ट्रेनों को निरस्त कर दिया। इस निर्णय से दिल्ली जाने वाले हजारों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जिन ट्रेनों को निरस्त किया गया उसमें वीआईपी ट्रेन प्रयागराज एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, शिवगंगा, पटना राजधानी, सियालदाह राजधानी आदि ट्रेनें प्रमुख रूप से शामिल रहीं। ट्रेनों के निरस्तीकरण के इस निर्णय से संगमनगरी के हजारों यात्रियों को परेशानी हुई। इस दौरान रेलवे प्रशासन को रिफंड के रूप में यात्रियों को बड़ी रकम चुकानी पड़ी।
यागराज के यात्रियों के लिए झटके की बात यह है कि प्रयागराज एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस और प्रयागराज-शकूरबस्ती स्पेशल को पूरी तरह से निरस्त कर दिया गया है। अचानक ट्रेनों के रद्द होने से उन हजारों यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, जिनकी पहले से बुकिंग थी और जो अपनी यात्रा के लिए स्टेशन पहुंच चुके थे या तैयारी कर चुके थे।

