वायुसेना दिवस समारोह के दौरान एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने किया परेड का निरीक्षण
गाजियाबाद (यू.पी.), 8 अक्टूबर - भारतीय वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने हिंडन एयर बेस पर वायुसेना दिवस समारोह के दौरान परेड का निरीक्षण किया। इस मौके पर एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने कहा कि वायुसेना की परिचालन क्षमता और तैयारियां सही दिशा में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर और फोर्स की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया।
बता दें कि एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह इसी महीने सेवानिवृत्त होने वाले हैं और एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को वायुसेना का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है, जो 31 अक्टूबर, 2026 को पदभार संभालेंगे।
#वायुसेना दिवस समारोह के दौरान एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने किया परेड का निरीक्षण

