राज्यसभा चुनाव: सपा यूपी में उतारेगी अपना तीसरा उम्मीदवार
लखनऊ, 5 अक्टूबर - उत्तर प्रदेश में आगामी 16 अक्टूबर को होने वाले राज्यसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी काफी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी (सपा) ने सोमवार को यह एलान किया है कि वह मंगलवार को राज्यसभा चुनाव के लिए अपने तीसरे उम्मीदवार को मैदान में उतारेगी। मंगलवार को नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है।
समाजवादी पार्टी अब तक अपने दो उम्मीदवारों पार्टी के वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव और रिलायंस इंडस्ट्रीज के कार्यकारी धनराज परिमल नाथवानी को मैदान में उतार चुकी है, जिन्होंने लखनऊ में अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। अब तीसरे उम्मीदवार के नाम को लेकर सस्पेंस मंगलवार को नामांकन के दौरान ही खत्म होगा।
#राज्यसभा
# चुनाव
# सपा
# यूपी

