लंदन-शिकागो फ्लाइट ने जारी किया आपात कोड, 37000 से 9000 फीट पर आई उड़ान
डबलिन, 5 अक्टूबर - फ्लाईदुबई से जुड़ी घटना के बाद अब एक और यात्री विमान में अचानक आई आपात स्थिति आ गई। ब्रिटिश एयरवेज की लंदन से शिकागो जा रही फ्लाइट बीए295 ने आयरलैंड के ऊपर उड़ान के दौरान अचानक तेजी से नीचे उतरना शुरू कर दिया। विमान कुछ ही मिनट में 37 हजार फीट से करीब 9 हजार फीट की ऊंचाई पर आ गया। इसके तुरंत बाद चालक दल ने 7700 आपात कोड जारी किया। यह विमान में सामान्य आपात स्थिति का संकेत होता है।
ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट बीए295 लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट के टर्मिनल-5 से सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर शिकागो के ओ'हारे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए रवाना हुई थी। यह करीब आठ घंटे 40 मिनट की उड़ान थी। विमान बोइंग 777-200ईआर था और करीब 30 साल पुराना बताया गया है। उड़ान भरने के करीब एक घंटे बाद विमान 37 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंचा। इसके बाद विमान में अचानक से विमान तेजी से नीचे आने लगा।

