राष्ट्रपति भवन विवाद: संबित पात्रा का राहुल गांधी पर तीखा हमला
नई दिल्ली, 10 अक्टूबर - बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए देश का माहौल बिगाड़ने का गंभीर आरोप लगाया है। दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि हाल ही में कांग्रेस के 'भारत बंद' के बाद लगातार हो रहे प्रदर्शनों के पीछे एक खास मंशा छिपी हुई है।
संबित पात्रा ने विपक्ष पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद बाहर आकर राहुल गांधी ने जिस तरह की बयानबाजी की है वह एक गैर-जिम्मेदार और 'नालायक नेता' के बयान जैसी है। उन्होंने आपत्ति जताते हुए कहा कि भारतीय राजनीति के इतिहास में आज तक ऐसा कभी नहीं हुआ जब सर्वोच्च संवैधानिक पद (राष्ट्रपति) को सड़क की लड़ाई में घसीटने की कोशिश की गई हो। इसके साथ ही उन्होंने विपक्षी दलों के बीच श्रेय लेने की होड़ को अराजकता करार दिया।
#WATCH दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने कहा, "कुछ दिन पहले कांग्रेस पार्टी ने एक बंद बुलाया था। कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन था। आज कुछ दूसरे तत्वों ने प्रदर्शन किया है। फिर 12 तारीख को एक प्रदर्शन बुलाया गया है। एक कालखंड में किस तरह से भारत में स्थितियों को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। मगर उसके पीछे के नीयत को भी समझिए। अराजकतत्वों के अंदर भी अराजकता है कि किसे श्रेय मिले। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच में गुत्थमगुत्थी चल रही है... कल कुछ राजनेता राष्ट्रपति भवन गए थे। वहां से बाहर निकलने के बाद राहुल गांधी का बयान एक नालायक नेता के बयान के बराबर है... कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि राष्ट्रपति को सड़क की लड़ाई में घसीटने की कोशिश हुई हो मगर एक नालायक नेता ने राष्ट्रपति महोदया को सड़क की लड़ाई में घसीटने की कोशिश की..."
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 10, 2026
संबित पात्रा के मुताबिक कांग्रेस के बंद के बाद लगातार हो रहे प्रदर्शन देश में व्यवस्था और स्थितियों को जानबूझकर बिगाड़ने की साजिश हैं। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी ने राष्ट्रपति महोदया को राजनीतिक बयानबाजी और सड़क की लड़ाई में खींचकर राष्ट्रपति पद की गरिमा का अपमान किया है। उन्होंने 'आप' और 'कांग्रेस' के बीच चल रही तनातनी पर चुटकी लेते हुए कहा कि प्रदर्शनों का श्रेय लेने के लिए दोनों पार्टियों में गुत्थमगुत्थी चल रही है।

