एशियन गेम्स के भारतीय दल से पीएम की मुलाकात, थोड़ी देर में शुरू होगा कार्यक्रम

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को शाम लगभग 4:30 बजे मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम, नई दिल्ली में एशियन गेम्स 2026 में भाग लेने वाले भारतीय दल के साथ बातचीत करेंगे। इस अवसर पर वे भारतीय दल को संबोधित भी करेंगे। इस कार्यक्रम में भारतीय दल के एथलीट, उनके कोच और सहायक कर्मचारी, भारतीय ओलंपिक संघ के अधिकारी, राष्ट्रीय खेल संघों के प्रतिनिधि तथा युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के अधिकारी शामिल होंगे।

#एशियन गेम्स
# पीएम