भाजपा बोली- राहुल फैला रहे अराजकता; इंडिया ब्लॉक के नेताओं का सुप्रीम कोर्ट मार्च

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर - भाजपा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में सुप्रीम कोर्ट तक विपक्षी दलों के मार्च पर निशाना साधा। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, ''राहुल गांधी जी कहने के लिए तो नेता प्रतिपक्ष हैं, लेकिन ले ये एक ऐसे नेता हैं जिन्हें न तथ्यों का पता है, न तर्क का पता है और न ही नियम-कानून का पता है। उन्हें सिर्फ अराजकता फैलाने, अस्थिरता पैदा करने, संवैधानिक पदों और संस्थाओं को नीचा दिखाने तथा दुनिया भर में भारत की छवि को कमजोर कैसे करना है, उन्हें सिर्फ यही करने आता है। यह देश का दुर्भाग्य है कि नेता प्रतिपक्ष के पद पर बैठे व्यक्ति का आचरण इतना अराजक, अस्थिर और अगंभीर नजर आता है।

#भाजपा
# राहुल गांधी