आम आदमी पार्टी की ओर से भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन
लुधियाना, 7 अक्टूबर (रूपेश कुमार)- आम आदमी पार्टी की ओर से सी.बी.आई. की छापेमारी का विरोध करते हुए आज लुधियाना के भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं की ओर से केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और कई गंभीर आरोप लगाए गए।
#आम आदमी पार्टी की ओर से भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

