सिर्फ भाजपा ही पंजाब को नशों से मुक्त करने में सक्षम है - अमित शाह

जालंधर, 30 सितंबर- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने परागपुर में भाजपा की बड़ी रैली को संबोधित करते हुए कहा, "जो व्यक्ति नशे की हालत में होता है और गुरुओं का अपमान करता है, वह पंजाब को नशों की अलामत से मुक्त नहीं कर सकता। वह पंजाब को आजाद नहीं करवा सकता... सिर्फ भाजपा ही पंजाब को नशों से मुक्त करने में सक्षम है। भाजपा ने यह पहले ही साबित कर दिया है। हमने नशा-मुक्त भारत के लिए एक देशव्यापी अभियान शुरू किया था। 2004 से 2014 तक कांग्रेस सत्ता में थी; उन 10 वर्षों के दौरान, देशभर में 26 लाख किलोग्राम नशीले पदार्थ जब्त किए गए थे। फिर मोदी जी की सरकार आई; 2014 और 2024 के बीच, प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने 1.2 करोड़ किलोग्राम नशीले पदार्थ जब्त किए। कांग्रेस पार्टी ने 40,000 करोड़ रुपये की कीमत के नशीले पदार्थ जब्त किए थे; इसके विपरीत, भाजपा ने 1,90,000 करोड़ रुपये की कीमत के नशीले पदार्थ जब्त किए..."

#सिर्फ भाजपा ही पंजाब को नशों से मुक्त करने में सक्षम है - अमित शाह