PM मोदी ने कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद से की मुलाकात 

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद से मुलाकात की। इस दौरान भारत और कनाडा के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने इस मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की।

व्यापार, टेक्नोलॉजी और ऊर्जा समेत कई मुद्दों पर चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में कहा कि कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद से मिलकर उन्हें खुशी हुई। बैठक के दौरान दोनों देशों के संबंधों को नई दिशा देने और सहयोग बढ़ाने से जुड़े कई क्षेत्रों पर चर्चा की गई।

इनमें व्यापार, टेक्नोलॉजी, सुरक्षा, ऊर्जा, शिक्षा और दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी आदान-प्रदान जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल रहे।

भारत-कनाडा रणनीतिक साझेदारी पर जोर

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत कनाडा के साथ एक रचनात्मक और भविष्योन्मुखी रणनीतिक साझेदारी विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसका उद्देश्य दोनों देशों के नागरिकों को ठोस लाभ पहुंचाना और आपसी सहयोग के नए अवसर तैयार करना है।

इस मुलाकात को भारत और कनाडा के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। व्यापार, शिक्षा, तकनीक और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में साझेदारी को मजबूत करने से दोनों देशों के बीच संबंधों को आगे बढ़ाने के अवसर मिल सकते हैं।

#PM मोदी ने कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद से की मुलाकात