त्विषा शर्मा केस: सुप्रीम कोर्ट ने भोपाल ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर लगाई रोक

भोपाल, 16 अक्टूबर - पूर्व मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को भोपाल की सत्र अदालत में चल रही सुनवाई पर रोक लगा दी। शीर्ष अदालत ने मुकदमे को दिल्ली स्थानांतरित करने की मांग वाली याचिका पर सीबीआई, त्विषा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची की पीठ ने यह आदेश त्विषा के पिता नवनीधि शर्मा की याचिका पर दिया। याचिकाकर्ता ने मध्य प्रदेश में निष्पक्ष सुनवाई को लेकर आशंका जताई है। उन्होंने अपनी बेटी की सास के पूर्व जिला न्यायाधीश होने का भी उल्लेख किया है। नवनीधि शर्मा दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और इसी आधार पर उन्होंने मुकदमे को दिल्ली स्थानांतरित करने की मांग की है।

#सुप्रीम कोर्ट