सुप्रीम कोर्ट को मिले तीन नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को तीन नए न्यायाधीशों ने पद की शपथ ली। भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह सुप्रीम कोर्ट के नए ब्लॉक के सभागार में आयोजित किया गया।
#सुप्रीम कोर्ट

