बेअदबी कानून को लेकर बनाई गई समन्वय समिति ने आज बुलाई बैठक
चंडीगढ़, 6 अक्टूबर- बेअदबी से संबंधित कानून को लेकर बनाई गई समन्वय समिति ने आज बैठक बुलाई है। 7 सदस्यीय समन्वय समिति की बैठक दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ में होगी। बैठक में ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट 2026’ पर विस्तारपूर्वक चर्चा की जाएगी।
समन्वय समिति श्री अकाल तख्त साहिब से मिले सुझावों पर भी विचार करेगी। इसके अलावा समिति श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा गठित समिति के साथ तालमेल को लेकर भी चर्चा करेगी।
#बेअदबी कानून को लेकर बनाई गई समन्वय समिति ने आज बुलाई बैठक

